Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

ब्यूरो 27-04-2025
IMG-20250427-WA0008.jpg


जमानिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय ब्लॉक परिसर सभागार में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। पूर्व जिला जज ओम प्रकाश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी जमानिया ज्योति चौरसिया ने दीप प्रज्वलित कर मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की। इस निःशुल्क मेडिकल कैंप में जनरल और महिला रोग विशेषज्ञों समेत कई अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. नदीम अशरफ, डॉ. ए.के. त्रिपाठी, डॉ. अजय गोड, डॉ. नूरी फातिमा, डॉ. वविता सेठ, डॉ. ए.के. दीप, डॉ. जहीन अशरफ, डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. अभय पटेल, डॉ. आर.ए. राणा झा, डॉ. सौरभ सिंह और शिवम मिश्रा ने बड़ी संख्या में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वसीम रजा, जिला सचिव रामरतन जायसवाल, तहसील सचिव के. प्रकाश एडवोकेट, सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मोहन राम एडवोकेट, तहसील मीडिया प्रभारी पवन कुमार श्रीवास्तव, मो. सैफ सिद्दीकी, सबा महक, महमूद, वीरेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मेडिकल कैंप को सफल बनाने में मिशन के सभी पदाधिकारियों और चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post navigation

Previous: मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव 20 मई को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
Next: जमानिया में सनसनी ईंट भट्ठे से छह बच्चे लापता, एसपी ने संभाला मोर्चा

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.