Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

निजी समस्याओं को नजरअंदाज कर राष्ट्र हित में जरूर करें मतदान- डॉ हरिश्चन्द्र सिंह

विशेष संवाददाता 04-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
8899

जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व समीप है और सभी उपस्थित छात्रा‚ प्राध्यापक गण परिवार के लोगों, गांव मोहल्ले के लोगों को भी अपने साथ पोलिंग बूथ चल कर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि अपनी निजी समस्याओं को नजरअंदाज कर राष्ट्र हित में मतदान जरूर करें। आपके द्वारा दिया गया मत ही देश की तकदीर और दिशा तय करता है। प्राचार्य डॉ ज्योत्सना पाण्डेय ने कहा कि जितना मतदान प्रतिशत बढ़ेगा उतना ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा। इसलिए राष्ट्र हित में स्वयं तो मतदान करने जाएं ही। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जितना योगदान संभव हो जरूर करें। क्योंकि जागरूक मतदाता व एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह सभी का कर्तव्य है कि वह लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हों। इसे यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर उन्हें मताधिकार के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के आखिर में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ सुमन यादव‚ डॉ देवेन्द्र पाल‚ आलोक कुमार सिंह‚ कमलेश सिंह‚ अभय पाण्डेय‚ रामशीष सिंह‚ चंदा यादव‚ निशु यादव‚ आयुषी सिंह‚ शालु यादव‚ उन्नती सिंह‚ काजल यादव‚ दिव्या प्रजापति‚ रेनु कुमारी‚ मनीषा यादव‚ कृति शर्मा आदि मौजूद रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गंगा में नाव पलटने से एक की मौत
Next: बाजार गया युवक पांच दिन से लापता

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.