
नंदगंज। थानाक्षेत्र के कुसुम्हीं कलां गांव के बांध पर जमीनी विवाद में दबंगों ने मारपीट कर मां-बेटी सहित कुल 5 लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासिनी पीड़िता विरंजिया देवी पत्नी स्व. पुरूषोत्तम ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पट्टीदारों से जमीनी विवाद चल रहा है। उसी खुन्नस में उसके पट्टीदार राधे (राजेश) यादव, रविंद्र यादव, केदार यादव, अशोक यादव, सुनील यादव, जितेंद्र यादव व राजकुमार यादव निवासी खुलासपुर करंडा आए और मुझे, मेरी बेटी कंचन यादव, महेश, दिनेश व सिकंदर को बुरी तरह से मारा पीटा। इसके बाद गालियां देते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।