Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • सूचना

करंडा में अपराधियों की खैर नहीं, नए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने संभाली कमान, दिखाए सख्त तेवर

विशेष संवाददाता 18-04-2025
1 (2)

करंडा। जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अब अपराधियों के लिए मुश्किल दिन शुरू हो गए हैं। हाल ही में करंडा थाने की कमान संभालने वाले तेजतर्रार पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही सख्त रुख अपनाते हुए कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

अपना पहला दिन करंडा थाना परिसर में स्टाफ मीटिंग के साथ शुरू करते हुए महेंद्र सिंह ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी मामले को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा, “जनता को भरोसा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। जो शांति भंग करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का काम सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि न्याय दिलाना है।” महेंद्र सिंह को जिले के कई अहम थानों पर तैनाती का अनुभव है। उनकी छवि एक सख्त, अनुशासित और निष्पक्ष पुलिस अधिकारी की रही है। उन्होंने जहां-जहां कार्य किया, वहां अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार के लिए सराहे गए। करंडा क्षेत्र के नागरिकों ने नए थाना प्रभारी के आगमन पर स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगेगी और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।

अपराधियों को खुली चेतावनी

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने साफ लहजे में कहा, “मैं सभी अपराधियों को चेतावनी देता हूं – या तो सुधर जाओ, या करंडा छोड़ दो। अब यहां कानून का राज चलेगा, डर और आतंक का नहीं।”

Post navigation

Previous: आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण 22 अप्रैल से गाजीपुर पुलिस लाइन में प्रारंभ
Next: वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंशों के साथ एक गिरफ्तार

संबंधित खबरें

khabarlogo
  • सूचना

मुख्य तहसील दिवस 09 जून को, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहेंगे जखनियां में मौजूद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
0214
  • सूचना

चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद

विशेष संवाददाता 08-06-2025
khabarimg
  • सूचना

तहसील दिवस 9 जून को जखनियां में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा आयोजित

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.