Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

नौकरी देने के नाम पर बदमाशों ने युवक को दिया जहर, मौत के बाद मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 14-09-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240913-WA0261.jpg

गाजीपुर। सादात थानाक्षेत्र के मिर्जापुर में एक युवक को साइबर ठगों ने बिजनेस देने के नाम पर अपना शिकार बना लिया और जहर खिलाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित ने थाने में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सादात के कुआंटी निवासी 18 वर्षीय राहुल पांडेय अंकित अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन उजाला है। उसके पिता जितेंद्र पांडेय मुंबई में एक कपड़ा कंपनी में काम करते थे तो वो भी उनके साथ मुंबई में ही रहता था लेकिन बीते 5 माह पूर्व वो पिता संग घर आया था और तब से यहीं पर था। घर पर बैठकर बोर होने के चलते वो फेसबुक आदि पर वीडियो देखकर काम आदि की तलाश करता था। तभी उसे फेसबुक पर हिंदुस्तान पेंसिल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से एक वीडियो दिखा, जिसमें बताया गया कि उसे घर बैठकर ही नटराज, अप्सरा, सिनो आदि कंपनी की पेंसिलों व स्टेशनरी के सामान को डिब्बे में पैक करना होगा, जिसके बदले में कंपनी 30 हजार रूपए का मासिक वेतन देगी। उस पर दिए गए नंबर पर फोन करने के बाद इसी चक्कर में उसने ऑनलाइन ही आवेदन कर दिया। जिसके बदले उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऑनलाइन ही आधार कार्ड, फोटो व 650 रूपए लिए गए और उसे ऑनलाइन खुद ही एडिट करके फर्जी पहचान पत्र भी दे दिया। उक्त पहचान पत्र देखने से ही फर्जी समझ में आ रहा था। इधर रूपए लेने के बाद अपराधियों ने कहा कि जल्द ही उसे कंपनी द्वारा पैकिंग किए जाने वाली सभी सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। इस बीच आज शुक्रवार को किसी विपिन गुप्ता ने फोन करके बताया कि उसका सामान आ गया है तो राहुल ने अपने घर का पता देकर घर पर बुलाया। लेकिन दूसरी तरफ से कहा गया कि वहां नहीं आ सकता तो आप 4 हजार रूपए नकद लेकर मिर्जापुर में आईए। वहां से वो साइकिल चलाकर पास के ही गांव मिर्जापुर पहुंचा। मृतक की मां मिथिलेश देवी ने रोते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे तक राहुल से बात हुई, फिर बात नहीं हुई। इसके काफी देर किसी ने फोन करके बताया कि राहुल अचेत हाल में मिर्जापुर से काफी दूर मंगारी के पास सुनसान स्थान पर गिरा पड़ा है। जिसके बाद परिजन रोते बिलखते पहुंचे तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन आनन फानन में उसे लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बहन सहित मां व पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। मां व बहन बार-बार रोकर कह रही थीं कि उन्हें पता होता तो वो उसे नहीं जाने देतीं। बताया कि उससे 4 हजार रूपया लूटकर उसे बुलाने वाले ने ही जहर खिला दिया है। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। घटना के बाबत परिजनों ने सादात थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते राहुल ने 10वीं तक ही पढ़ाई की थी।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के चौथी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने दुर्गेश श्रीवास्तव
Next: 15 सितंबर को पीएम आवास ग्रामीण के सर्वे का एप्प होगा लांच- पीडी राजेश यादव

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.