Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

सत्संग में प्रबोधिनी एकादशी व्रत एवं तुलसी विवाह पर डाला प्रकाश

ब्यूरो 15-11-2021
khabarimg

सुशील गुप्ता की रिपोर्ट

मतसा। मां चंडी परिसर में आयोजित एक दिवसीय सत्संग में प्रबोधिनी एकादशी व्रत एवं तुलसी विवाह पर प्रकाश डालते हुए सत्संग समिति अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि मनुष्य के भीतर दैवीय गुणों को जाग्रत करना ही देवोत्थान एकादशी व्रत का मुख्य संदेश है। यह शास्त्रों की और हमारे ऋषियों मुनियों, मनीषियों की हमारे ऊपर बड़ी कृपा रही है कि जब -जब हमारे भीतर का देवत्व सुषुप्त अवस्था में चला जाता है तथा आसुरी वृत्तियाँ हमारे चित्त पर हावी होने लगती हैं तब -तब कोई न कोई पर्व या व्रत जरूर आ जाता है,जो हमारे देवत्व का बोध करा जाता है।

निराहार रहकर और आज रात्रि में भगवान विष्णु के स्वरूप का ध्यान रखने का विशेष महत्व है। निराहार से इंद्रियों की उत्तेजना को शांत करने तथा इन्द्रिय नियंत्रण करने का व्यावहारिक एवं प्रतीकात्मक महत्व तो है परन्तु वास्तविक उद्देश्य है निर्विकार रहना। सत्कर्म करने की भावना जग जाए, सत्य के मार्ग पर चलने का भाव जग जाए,यही वास्तविक जगना है। आज ही तुलसी एवं शालिग्राम भगवान के विवाह की भी पौराणिक काल से परम्परा का प्रचलन है और इसके पीछे तुलसी के पौधे में निहित औषधीय गुणों के संरक्षण का संदेश ही है। तुलसी को अपनाएं हम,रोग प्रत्येक हराएं हम, जीवन स्वस्थ बनाए हम,सोया देवत्व जगाएं हम। सत्संग में अशोक दास,रामराज और पारस प्रजापति और मंदिर पुजारी सत्येन्द्र तिवारी ने भी देवोत्थानी एकादशी एवं तुलसी विवाह की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Post navigation

Previous: दिन दहाड़े छात्रा का साइकिल चोरी
Next: भागवत कथा में बावन अवतार पर डाला प्रकाश

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.