Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

यूपी में नहीं बाज आ रहे वर्दीधारी पुलिस विभाग का नाम कर रहे बदनाम

विशेष संवाददाता 23-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240823-WA0135.jpg

बरेली। के एक इंस्पेक्टर पर 7 लाख रुपए घूस लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ने का आरोप मामले में जैसे ही एसपी ने फरीदपुर सीओ के साथ इंस्पेक्टर के आवास पर छापा मारा तो इंस्पेक्टर मौके से दीवार कूदकर फरार हो गया

एक बार उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक घूसखोर इंस्पेक्टर ने खाकी को शर्मसार कर दिया।स्मैक तस्करों को छोड़ने के एवज में 7 लाख रुपए वसूले।जब एसपी और सीओ ने छापा मारा तो वह दीवार कूदकर फरार हो गया।

उत्तर प्रदेश बरेली में लगातार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है,लेकिन भ्रष्टाचारी हैं कि बाज नहीं आ रहे हैं।खासकर यूपी में बेलगाम हुए वर्दीधारी खाकी की छवि को धूमिल कर रहे हैं।ताजा मामला बरेली का हैं, जहां एक इंस्पेक्टर पर 7 लाख रुपए घूस लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ने का आरोप लगा।मामला जब एसएसपी बरेली अनुराग आर्य के संज्ञान में आया तो इस प्रकरण की जांच के लिए सीओ फरीदपुर गौरव सिंह को थाने पर भेजा।थाने पर पहुंचने के बाद गौरव सिंह को पता चला कि फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने 7 लाख रुपए लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ दिया है।जिसकी रिपोर्ट तुरंत ही एसएसपी बरेली को दी गई।एसएसपी बरेली ने तुरंत इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया।आदेश मिलने के तुरंत बाद सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो इंस्पेक्टर दीवार कूदकर फरार हो गया।एसएसपी के आदेश पर फरीदपुर इंस्पेक्टर के आवास की तलाशी ली गई।इंस्पेक्टर के कमरे से बिस्तर के नीचे से रिश्वत के 9.96 लाख रुपए बरामद किए गए।एसएसपी ने इस मामले में थाना अध्यक्ष रामसेवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में सीओ फरीदपुर गौरव सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई है।वहीं एसएसपी ने इंस्पेक्टर रामसेवक को निलंबित कर दिया गया है और उसकी तलाश में कई टीमों को लगा दिया गया है।वहीं इंस्पेक्टर के अवैध वसूली करने की जांच भी की जा रही है।

स्मैक तस्करों से वसूले थे 7 लाख
इंस्पेक्टर राम सेवक ने आलम पुत्र मो इस्लाम और नियाज अहमद पुत्र शेर मोहम्मद नवदिया अशोक से 7 लाख की अवैध बसूली की थी।इंस्पेक्टर ने दोनों को पकड़ने के बाद वसूली भी कर ली और करीब 300 ग्राम स्मैक भी हजम कर ली।इंस्पेक्टर के आवास पर एसपी देहात मानुष पारीक और सीओ गौरव सिंह ने छापा मारा तब उसके सूटकेस में रुपये भरे हुए थे।बताया जा रहा है इंस्पेक्टर लग्जरी गाड़ी रखने का शौकीन है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आरक्षण में ‘बंटवारे’ को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
Next: न्यू रागिनी हास्पिटल पर लटकी तलवार, सीएमओ ने दिये जांच कर कार्यवाही के आदेश

संबंधित खबरें

IMG-20250609-WA0012.jpg
  • अपराध

वांछित वारंटी को उसके घर से किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक घायल, बनारस में चल रहा इलाज – एफआईआर दर्ज

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0
khabarimg
  • अपराध

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

विशेष संवाददाता 09-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.