
जमानिया। नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ नगर का पैदल गश्त किया तथा बनाए जा रहे हैं पिंक बूथ का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव के साथ नगर में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। गश्त के दौरान महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस विभाग की ओर से बनाए जा रहे हैं पिंक बूथ के पास रुके और उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप निरीक्षको को कई जरूरी दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर उपनिरीक्षक संदीप कुमार उपनिरीक्षक सुरेश मौर्य, उपनिरीक्षक सुनील मौर्य, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


