Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • अपराध

सारेआम ग्राम प्रधान के चाचा की गोली मारकर  हत्या

विशेष संवाददाता 01-02-2024
IMG-20240131-WA0180.jpg

गाजीपुर। जिले में बदमाशों ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है बुधवार की दोपहर नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीं कला गांव के पास बदमाशों ने गोली मारकर सपा नेता व ग्राम प्रधान के चाचा की दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने गाजीपुर- वाराणसी मार्ग को बाधित कर दिया। वही सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जाम कर रहे लोगों को समझाने में जुट गए।

जानकारी के मुताबिक अतरसुआ गांव निवासी अमलधारी यादव(40) परिवार के साथ गाजीपुर शहर के भुतहियाटांड स्थित शिवपुरी कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए सेंट जांस स्कूल गये थे। वहां से बुलेट से अतरसुआ स्थित घर लौट रहे थे। तभी कुसुम्हीं कला गांव के पुलिया के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

परिजन एवं ग्रामीणों ने शव को रखकर गाजीपुर – वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस काफी समझाने के साथ शव को कब्जे में लेने का प्रयास करती रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीण करीब डेढ़ बजे शव को लेकर रामपुर बंतरा तिराहे के पास पहुंचे और गाजीपुर – वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब पौने चार बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post navigation

Previous: क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
Next: बंध्याकरण शिविर का हुआ आयोजन

संबंधित खबरें

IMG-20260819-WA0017
  • अपराध

जमानिया में 45 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 19-08-2026
IMG-20260813-WA0070
  • अपराध

तीन नाबालिग बालिकाओं के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा 13-08-2026
IMG-20260811-WA0026
  • अपराध

अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

संतोष शर्मा 11-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.