Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वीर अब्दुल हमीद के नाम पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्भ

ब्यूरो 11-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210911-WA0013

.👌56वें शहादत दिवस पर उपमुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

गाजीपुर। परमवीर चक्र वीर अब्दुल हमीद के नाम पर उनके पैतृक गांव धामुपुर में बने छह बेड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उनके 56वें शहादत दिवस पर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं भी दी। कोविड-19 के दौरान केंद्र को अनौपचारिक रूप से शुरू किया गया था।

एसीएमओ डॉ केके वर्मा ने बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से यह स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 2020 में बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया था, जिसके बाद कोविड-19 के दौरान आस-पास के लोगों की समस्याओं को देखते हुए लगभग छह माह पूर्व इस अस्पताल पर मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, स्वीपर और एक एएनएम की नियुक्ति कर इसे शुरू कर दिया गया था। यहां पर प्रतिदिन आने वाले मरीजों की ओपीडी कर उन्हें नि:शुल्क दवा वितरण का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का वर्चुअल रूप से विधिवत शुभारंभ किया गया है।

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र जमील ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए उनकी दादी स्वर्गीय रसूलन बीबी ने क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री से इस स्वास्थ्य केंद्र के लिए निवेदन किया था। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पूर्ण रूप से तैयार कर और उनके दादा परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की मूर्ति की भी स्थापना की गई। उप मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ कर दिए जाने के बाद अब क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में ओपीडी सेवा के अलावा प्रसव के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधा बहाल कर दी जाएंगी।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दम-खम
Next: पत्रकारों ने शोक सभा का आयोजन कर मृतात्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.