Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

दौड़ प्रतियोगिता में धावकों ने दिखाया दम-खम

ब्यूरो 11-09-2021
khabarimg

जमानिया। तहसील क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में केजीएन क्लब के तत्वाधान में शनिवार की सुबह करीब 7 बजे से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें 16 सौ मीटर और 32 सौ मीटर में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता में दीपक यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी मु परवेज खां एवं विशिष्ट अतिथि अनिल यादव‚ बदरे आलम खां ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिसके बाद उपस्थित खिलाडियों का परिजचय लिया गया और दौड़ की शुरुआत की गई। आयोजित 16 सौ मीटर दौड़ में कुल 40 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें दीपक यादव को प्रथम‚ अजीत बिन्द को दुसरा और कृष्णा चौहान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वही 32 सौ मीटर में करीब 46 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें पवन राजभर‚ रोहित राजभर‚ अक्षय राजभर को क्रमशः प्रथम‚ द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सभी विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वही करीब 20 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में शील्ड दिया गया। मुख्य अतिथि मुहम्मद परवेज खां ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छुपे हुए हुनर को निखरने का मौका मिता है। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव ने कहा कि इस तरह का आयोजन समय समय पर जरूरी है। इससे खिलाड़ियों में स्पर्घा की भावना जागृत होती है और खेल भावना उत्पन्न होती है। इस असवर पर इरफान खां,लड्डू खां,अय्याज खां, गुड्डू खां शर्मा, श्रीनाथ कुशवाहा, बल्ली खां, सदरेआलम खां, अरविन्द. अर्जुन राम, वकील राम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस आयोजन के दौरान सड़क के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर तक लोग खड़े रहे। चलता सड़क न होने के वजह से राहगीरों को परेशानी भी नहीं हुई।

Post navigation

Previous: कोरोना का दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगो की उमड़ी भीड़
Next: वीर अब्दुल हमीद के नाम पर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारम्भ

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.