Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

जीवपुर प्राचीन शिव मंदिर में रुद्र महायज्ञ और देव विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ

विशेष संवाददाता 22-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0215

जमानियां। क्षेत्र के जीवपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार को रुद्र महायज्ञ सह देव विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन सात किलोमीटर लंबी भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व यज्ञाचार्य वेद विभूषण डॉ. धन्नजय पांडेय ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से वैदिक मंत्रोच्चार के बाद शुरू हुई। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के रूप में सजे बाल कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा गांव का भ्रमण करते हुए गंगा तट पर पहुंची, जहां विधिवत पूजन-अर्चन और जल भरने के बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। वहां मंडप परिक्रमा और वेदी पूजन के बाद कलश स्थापना की गई। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जयकारे लगाते हुए झूमते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य डॉ. धनन्जय पांडेय ने कहा कि मानव कल्याण के लिए यज्ञ आवश्यक है। यह समाज में सद्भाव और आपसी प्रेम को बढ़ाने का कार्य करता है। यज्ञ से आत्मा और परमात्मा के बीच संबंध स्थापित होता है। इस अवसर पर युवा समाजसेवी बबलू यादव, प्रधान सुनिल कुमार सिंह, आनंद पांडेय, अनिल सिंह, विकास गुप्ता, कैलाश सिंह, संदीप यादव, प्रशांत सिंह, अजित गुप्ता, मानेन्दर बिंद, विजय गुप्ता, लालू यादव, आदित्य शर्मा, गोलू शर्मा, मुकेश यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।

महायज्ञ का कार्यक्रम विवरण

23 जनवरी: पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश
24 जनवरी: यज्ञ आहुति प्रारंभ
25 जनवरी: कर्मकुटी और जलाधिवास
26 जनवरी: अन्नादि अधिवास
27 जनवरी: रथयात्रा और शिव महोत्सव
31 जनवरी: देव विग्रह प्राण प्रतिष्ठा और महायज्ञ की पूर्णाहुति
1 फरवरी: भंडारा और प्रसाद वितरण

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अशोक कुमार सिंह
Next: जमानिया में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों कनेक्शन काटे

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.