Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ग्राम लखमीपुर में पेयजल योजना का निरीक्षण, विधायक सुहैब अंसारी ने बताया शुद्ध जल का महत्व

विशेष संवाददाता 17-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--2 (1)

गाजीपुर। विधानसभा मुहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत लखमीपुर में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजना के कार्यों का मा० विधायक सुहैब अंसारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजनान्तर्गत निर्मित नलकूप, पम्प हाउस, राइजिंग मेन, शिरोपरि जलाशय, पाइप लाइन, हाउस कनेक्शन, सोलर सिस्टम एवं बाउंड्रीवाल-गेट के कार्य पूर्ण पाए गए।

योजना के तहत 375 घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं, जिनमें सोलर सिस्टम के माध्यम से ऑटोमेटेड विधि द्वारा नियमित शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि अब उन्हें नियमित और शुद्ध पेयजल मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आई है। मा० विधायक सुहैब अंसारी ने ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि शुद्ध जल का सेवन सीधे तौर पर स्वास्थ्य सूचकांक में सुधार करता है। उन्होंने सभी से स्वच्छता और जल संरक्षण को भी अपनी आदत में शामिल करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एफ.टी.के. (फील्ड टेस्ट किट) से महिलाओं द्वारा जल की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें जल पीने योग्य पाया गया। इस मौके पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता मो. कासिम हाशमी, सहायक अभियंता दिवाकर विक्रम सिंह व अमरनाथ यादव, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज झा, एवं डीसी – डीपीएमयू श्री राजाराम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में सुनियोजित जल आपूर्ति व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।

Post navigation

Previous: तकनीकी उन्नयन योजना के तहत सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को मिलेगा अनुदान
Next: सम-सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तक बढ़ी

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.