Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

शहीदों से मिलती है प्रेरणा

ब्यूरो 15-12-2021
WhatsApp Image 2021-12-14 at 4.18.54 PM

गाजीपुर। क्षेत्रीय लोकसंपर्क ब्यूरो, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा ग्राम धामूपुर, जनपद गाजीपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद के भाई नूर हसन ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों को देश के लिए शहीद हुए लोगो की जानकारी मिलती है, हमको आज़ादी दिलाने वाले लोगों के बलिदान को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर हम भी देशसेवा को प्रेरित होते है।

धामपुर गांव के ग्राम प्रधान सिकानू राम ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भारत देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आजादी के वर्षों उपरांत देश का विकास बहुत तेजी से हुआ। आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में देश के 81% वयस्क साक्षर हैं। वहीं देश के युवाओं की साक्षरता दर 91% है। भारत की साक्षरता दर 1947 में बहुत कम थी। सिर्फ 12% पुरुष तथा 6% महिलाएं ही देश में साक्षर थी। लेकिन आज देश की 70% महिलाएं साक्षर हैं। हम सभी मिलकर राष्ट्र की प्रगति पर एक साथ ले जा रहे हैं देश को। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अजय कुमार मौर्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, भारत का हर नागरिक लोकमान्य तिलक के ’पूर्ण स्वराज’ ’आज़ाद हिंद फ़ौज के ’दिल्ली चलो’, भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान को देश कभी नहीं भूला सकता। हम मंगल पांडे, तात्या टोपे, रानी लक्ष्मी बाई, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, पं. नेहरू, सरदार पटेल, अंबेडकर से प्रेरणा लेते हैं। फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर तारिक अजीज द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हमे अपने देश की आज़ादी के लिए कुर्बान होने वाले वीर सपूतों की याद दिलाता है। आजादी का अमृत पर जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य है लोगों विशेषकर बच्चों को आजादी के वीर योद्धाओं, जिनके बारे में ज्यादा लिखा नहीं गया है, कहा नहीं किया है, उनके बारे में जान सकें। ये आयोजन मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में किये जा रहे है। 

अभियान के दौरान आयोजित गोष्ठी में विद्यालय केे विद्यार्थियों के सााथ-सथ ग्रामीण जनों के मध्य एक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वाले 25 विजेता प्रतिभागियों सानिया बानो, आदर्श चौहान, प्रिंस यादव, मधु कुमारी, शाहिद शेख, आशा यादव, शिवेंद्र कुमार, अंशिका गुप्ता, कृष्ण कुमार मौर्य, अंशिका, अमन, शुभम, आदित्य, श्वेतांजलि, आकाश, अंशिका कुमारी, अमन अहमद, श्रुति, राशनी पाल, आयुष, काजल, अखिलेश, अनुज, शीतल, महिमा यादव को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

इसी कार्यक्रम में प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो,लखनऊ के पंजीकृत दल भोजपुरी लोक सांस्कृतिक दल, गाजीपुर के द्वारा लोकगीत व सांस्कृतिक कार्यकर्मो के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की याद दिलाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक रामखेलावन, जय प्रकाश, राम अवध सिंह यादव, अजय यादव, जितेंद्र कुमार, विनोद यादव, रामचंद्र कुशवाहा, अशोक यादव, संजय गुप्ता, रविंद्र सिंह यादव, श्रीमती सविता यादव, कंचन गुप्ता, संगीता यादव, अर्चना यादव सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। 

Post navigation

Previous: ड्यूटी निर्धारित करने के सम्बन्ध में कार्यालयाध्यक्षों के साथ हुई बैठक
Next: की गई मठ की साफ–सफाई

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.