Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

अध्यक्ष और सचिव पद पर दिलचस्प मुकाबला, अन्य पदों पर निर्विरोध चयन लगभग तय

विशेष संवाददाता 15-01-2025
01 (2)

जमानियां। बार एसोसिएशन के आगामी 22 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। 17 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 जनवरी को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश सिंह यादव और अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह, अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह और अधिवक्ता राघवानंद पाण्डेय के बीच मुकाबला होगा। वहीं, सचिव पद पर अधिवक्ता अमरनाथ राम, मुनेश सिंह कुशवाहा, बृजेश कुमार सिंह और राम रतन जायसवाल ने नामांकन किया है। अन्य पदों पर नामांकन करने वाले उम्मीदवारों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुनील कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए अंश बहादुर सिंह, और कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए मिथिलेश प्रताप सिंह और शमशाद राईनी शामिल हैं। सह सचिव पद के लिए आजाद खां, अक्षय कुमार, और मोहम्मद अशरफ ने नामांकन किया है। सदस्य कार्यकारिणी के लिए घनश्याम सिंह और संजय यादव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। आधिकारिक घोषणा नियत तिथि पर की जाएगी। मतदान 22 जनवरी को होगा, जिसमें अधिवक्ताओं के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है।

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में मारपीट, लाठी-डंडे और लोहे की चोट से कई घायल
Next: अमर शहीद हवलदार जगपति राम का मनेगा 25 वा शहादत दिवस

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.