Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • धर्म ⁄ ज्योतिष

जाने बिनु न होई परतीति, बिनु प्रतीति होइ नही प्रीति- अर्जुनानंद जी महाराज

ब्यूरो 22-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-22 at 4.49.29 PM

जमानिया। तहसील क्षेत्र के बरूइन गांव में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय हरी कथा में रविवार की देर शाम आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी अर्जुनानंद जी ने प्रभु महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि इस ब्रह्मांड के कण-कण में ईश्वरीय शक्ति कार्य कर रही है। आज हम ईश्वर को मानते है अपितु जानते नहीं है।

गोस्वामी जी कहते है, जाने बिनु न होई परतीति, बिनु प्रतीति होइ नही प्रीति। प्रीति बिना न भक्ति दृढ़ाई, जिमि खग पति जल के चिकनाही।। अर्थात ईश्वर को जाने बिना हमारे भीतर विश्वास नही आ सकता है, और विश्वास के बिना प्रेम प्रकट नही हो सकता है। प्रेम व विश्वास के बगैर भक्ति दृढ़ नही हो सकती है। ईश्वर को पूर्ण गुरु की कृपा से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसी मानव शरीर मे ब्रह्मज्ञान के द्वारा ईश्वर का प्रकाश स्वरूप का दर्शन किया जा सकता है। यदि हमको आध्यात्मिक शक्तियों से जुड़ना है, जीवन मे  एक पूर्ण गुरु की आवश्यकता होती है। पूर्ण गुरु ही है जो इसी मानव घट में ही दिव्य दृष्टि खोलकर परम प्रकाश रूप का दर्शन करवाते है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्र ध्वनि व प्रार्थना से किया गया व समापन मंगल आरती से किया गया। मंच से भाववान के सुमधुर भजन का गायन स्वामी श्री ब्रह्महेशानंद जी भाई शास्वत जी व हिमान्शु  जी ने किया। मुख्य आयोजक महेन्द्र सिंह, विपिन सिंह, प्यारेलाल ने  दीप प्रज्ज्वल किया। उक्त मौके पर मनोज पाण्डेय, केशरी सिंह, श्रीराम सिंह, अजय सिंह, मयूर सिंह, रिंटू सिंह, सोनू, प्रिंस आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: दुकान में आग लगने से नगदी सहित सभी समान जल कर हुआ राख
Next: प्रतिज्ञा पदयात्रा का संदेश जन जन तक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.