Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मनाई गई जयंती

ब्यूरो 31-10-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में रविवार को  को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय गाजीपुर के सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशान्त मिश्र ने कहा कि आजादी के बाद देश को राष्ट्रीयता के सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रा प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखण्ड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होने 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में मिलाकर एक भारत राष्ट्र का निर्माण किया।अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा संघर्ष में था। उन्होंने 1928 में हुए बारदोली सत्याग्रह में किसान आंदोलन का सफल नेतृत्व भी किया। लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी थे। श्री विष्णु चन्द्र वैश्य, नोडल अधिकारी लोक अदालत, गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बताया गया कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखण्डता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर पूर्णकालिक सचिव सुश्री कामायनी दूबे ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर संविधान के अनुच्छेद 15 एवं अनुच्छेद 39 में वर्णित समानता के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुलाब सिंह-द्वितीय, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट विष्णु चन्द्र वैश्य, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय-प्रथम संजय कुमार यादव, प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड सुश्री शाम्भवी, नवसृजित न्यायालय पंचम अपर सिविल जज (जूडि) प्रत्युष प्रकाश‚  अपर सिविल जज जू0डि0 शाम्भवी-द्वितीय एवं नवसृजित अपर सिविल जज जूडि0,यशार्थ विकम सहित न्यायालय के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण तथा सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: हत्या में शामिल लोगों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
Next: 15 नामजद और 50 अज्ञात के विरूद्ध पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.