Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • नेशनल न्यूज

पत्रकार के पुत्र बने छत्तीसगढ़ में डीआईजी

अनिल कुमार 15-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250115-WA0021

गाजीपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा ने पुलिस सेवा में 14 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा करने वाले डॉ. संतोष कुमार सिंह, आईपीएस, को पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रोन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन किया गया, जहां श्री जुनेजा ने डॉ. संतोष कुमार सिंह को डीआईजी रैंक प्रदान की। संतोष कुमार सिंह देवकली क्षेत्र के पत्रकार अशोक कुमार कुशवाहा के बङे पुत्र हॆ।

इस उपलब्धि पर ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव ग्रुप के चीफ कन्वीनर डॉ. एस. मधुप ने भी डॉ. संतोष कुमार सिंह को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में जो योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी नई जिम्मेदारियों में भी डॉ. सिंह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। डॉ. संतोष कुमार सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और परिवार को दिया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक नई जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर डीजीपी श्री जुनेजा ने डॉ. सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. सिंह जैसे अधिकारियों के प्रयास से विभाग की छवि मजबूत होती है और जनता का विश्वास बढ़ता है। समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने डॉ. संतोष कुमार सिंह को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

अनिल कुमार

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यसभा सांसद ने टीवी मरीजों को लिया गोद
Next: आप भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा,संस्कार दें तो सबमे संगीता बलवंत बनने की योग्यता है।

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.