Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

गर्भावस्था से लेकर बच्चे के एक साल की उम्र होने तक लेते रहें सलाह

ब्यूरो 13-11-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

ग़ाज़ीपुर। अगर आप एकल परिवार में रह रही हैं या आपके घर में बुजुर्ग नहीं हैं जो कि गर्भ धारण के बाद या प्रसव होने के अगले 1 साल तक बच्चे को कैसे संभालना है इसकी जानकारी दे सकें। तो चिंता की कोई बात नहीं है। इसके लिए बस आपको 14423 पर कॉल करना होगा। एक बार नंबर रजिस्टर्ड हो जाने के बाद गर्भवती महिला को गर्भधारण से लेकर प्रसव के 1 साल बाद तक प्रत्येक सप्ताह डॉक्टर का फोन आएगा और उसे मुफ्त में सलाह मिलती रहेगी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने बताया कि “किलकारी योजना” 2 साल पहले चला करती थी। लेकिन कोविड-19 के कारण यह योजना बंद हो गई थी। पुनः इस योजना का शुभारंभ अगस्त माह से किया गया है जिसमें गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व व प्रसव के पश्चात कैसे अपना और बच्चे का देखभाल करना है। इसके बारे में प्रत्येक सप्ताह फोन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी । यह योजना पूरी तरह से निशुल्क है।डीसीपीएम अनिल वर्मा ने बताया की स्वास्थ्यविभाग ने गर्भवती महिलाओं नवजात शिशुओं की देखरेख के लिए किलकारी एप्लीकेशन की शुरूआत की गई है। किलकारी योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मोबाइल से 14423 पर काल करना होगा।  जिसमें महिला के गर्भवती होने के चार माह से लेकर बच्चे के जन्म के एक वर्ष तक दोनों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने को लेकर जानकारी डॉ अनिता फ़ोन कर देंगी।

एनएचएम नोडल डॉ के के वर्मा ने लाभार्थियों से अपील की कि गर्भवती महिला गर्भकाल के दौरान अपने मोबाइल नंबर से 14423 पर फोन करे और आगे इसका लाभ लेने के लिए अपना मो0 न0 नहीं बदले। डॉ अनिता का फ़ोन आए तो उसे आवश्यक रूप से सुना जाए। इस योजना के तहत 18 माह में 72 फ़ोन आएंगे। । उन्होंने बताया कि किलकारी सेवा के तहत अब जच्चा की देखरेख के साथ लोग बच्चे पालने के गुर भी सीख सकेंगे साथ ही बच्चे को भूख लगने से लेकर उसे सुलाने, चुप कराने, दूध पिलाने तथा खिलाने तक के तरीकों की जानकारी टीकाकरण कार्ड के साथ किलकारी सेवा पर होगी।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जागरूकता के लिए निकाली गई रैली
Next: समाधान दिवस पर पहुंचे फरीयादी

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.