Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

किसान मजदूर संदेश यात्रा कसेरा गांव से निकली

ब्यूरो 23-12-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0214554

ज़मानियां। भाकपा( माले) का भाजपा हटाओ, यूपी बचाओ ,किसान मजदूर-संदेश यात्रा कसेरा गांव दूसरे दिन से शुरू हुई। जो जुनेदपुर दुरहियां,सरायमुराद अली जमानियां कस्बा, मथारे, बेटाबर आदि गांव तक गई। 

कसेरा गांव, बेटाबर,मथारे चट्टी पर किसान मजदूर संदेश यात्रा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के केंद्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा कहा कि आपदा में अवसर तलाशते हुए मोदी सरकार ने अपने चहेते पुंजीपति घरानों के हवाले, रेलवे, एयरपोर्ट,कोल, बैंक बीमा,को नीलाम करना शुरू कर दिया है। किसानों को मूर्ख समझ कर खेती किसानी को बड़ी प्राइवेट कंपनियों को अदानी अंबानी को देने का इंतजाम कर दिया है किसानों को यूरिया और डीएपी खाद के लिए आन्दोलन करना पड़ रहा है। किसानों ने इनकी किसान विरोधी साजिश को पहचान लिया। और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया एक साल तक अनवरत आंदोलन से चलाकर और 700 से ऊपर सहादते देकर अहंकारी निजाम को घुटने टेकने के बाध्य कर दिया। सरकार को यह कानून वापस लेने पड़ा।यह डबल इंजन वाली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी कमजोर वर्गों दलितों को पांच किलो अनाज देकर गरीबों का मजाक उड़ा रही हैं।मार्च तक दस किलो अनाज,तेल मशाला दे रही है ।

फिर महंगाई का पहाड़ लाद कर भूखमरी की ओर से बेमौत मारने का काम करेगी। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर का दाम हाफ करने, विजली बिल माफ करने, प्रदेश में युवा डीग्री लेकर घूम रहे हैं योगी सरकार कह रही है योग्य नहीं मिल रहे हैं उन्होंने खाली पड़े 25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने  किसान- मजदूर युवा विरोधी योगी सरकार को हराने का आह्वान किया है  वहीं किसानों गरीबों मजदूरों खेती बचाने, रोजगार मुहैया कराने जैसी आवाज को विधानसभा में पहुंचाने के लिए( माले) को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नुक्कड़ सभा विजयी बनवासी मुरारी बनवासी बुच्चीलाल , लालू बिन्द,बृजेश कुमार ,पांचरतन कुशवाहा, महेंद्र राम, बालचंद मनोहर यादव, बद्दू बिंद ने सम्बोधित किया। 

Post navigation

Previous: छात्रों का आमरण अनशन एसडीएम ने कराया खत्म
Next: संप्रेक्षण गृह के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने को किया गया प्रशिक्षित

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.