Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत वितरित किया गया किट

ब्यूरो 23-06-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210623-WA0020

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कर कमलो द्वारा सूक्ष्य एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग उ0प्र0 तथा ओ डी ओ पी सामान्य सुविधा केन्द्र प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 09 जनपदो के सामान्य सुविधा केन्द्र का शिलान्यास तथा ई-सेवा पोर्टल पर योजना की ऑनलाईन प्रक्रिया का शुभारम्भ वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से लखनऊ से किया गया।

जिसमें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत के लाभार्थियों के विकास व उत्थान के लिये आज ऑनलाइन ऋण मेला एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ऑनलाइन किया गया जिसका सजीव प्रसारण लखनऊ से एन आई सी के माध्यम से समस्त जनपदों में किया गया और ऑनलाइन मेले मैं प्रतिभाग करने वाले लाभार्थियों को टूल किट व ऋण वितरण किए गए। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है और उनको निरन्तर हौसला दे रही है जिससे कि उनके व्यापार को और ऊंचाई तक पहुंचाए जाए। सरकार विभागो के माध्यम से युवाओं को हर तरह की योजना संबंधित लाभ दिया जा रहा है। युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति युवाओं में जोश व जनून है। जिससे युवा वर्ग आत्म निर्भर बनकर सरकार की सराहना भी कर रहे हैं।
इस अवसर पर आज एन आई सी भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 02 लाभार्थियों जिसमें प्रभात कुमार वेदपुरवां शास्त्रीनगर को नाई ट्रेड, श्री सुधीर विश्वकर्मा सकलेनाबाद को बढ़ई ट्रेड का टूल किट वितरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत सत्यम जायसवाल मारकीनगंज गाजीपुर को फर्नीचर उद्योग के लिए रू0 20 लाख का ऋण वितरण किया, शाहनावाज आलन ग्राम हथौड़ी पोस्ट देवकली को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत फूड इण्डस्ट्री हेतु रू0 10 लाख का ऋण वितरण किया। मीरा यादव पत्नी रामधनी यादव ग्राम व पोस्ट पहाड़पुर को एक जनपद एक उत्पाद योजना अंतर्गत जूट वाल हैंगिग हेतु 09 लाख 50 हजार का ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबन्धक सूरज कांन्त, उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्ता ऑनलाइन ऋण वितरण मेले मैं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: भाजपा नगर कार्यालय पर 130 लोगों का हुआ टीकाकरण
Next: जिला पूर्ति अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.