Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस सतर्क कॉलेज प्रधानाचार्य से की वार्ता

विशेष संवाददाता 15-02-2024
IMG-20240214-WA0153.jpg

जमानियां। स्थानीय हिंदू इंटर कालेज बरूईन जमानियां में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर कोतवाली प्रभारी द्वारा प्रधानाचार्य से सकुशल संपन्न कराने को लेकर वार्ता की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन स्थित हिंदू इंटर कालेज में 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 480 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसी को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव तथा पुलिस चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव मय पुलिस कर्मियों के साथ हिंदू इंटर कालेज पहुंचकर प्रधानाचार्य से भेटकर नकल विहीनता के साथ सकुशल संपन्न कराने पर मंथन किया। इसके लिए पुलिस भर्ती परीक्षा 2 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें श्री कृष्ण इंटर कालेज भैदपुर में 336 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा। भीड़ कम करने के लिए दो दिनों में कुल चार पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में सीट के हिसाब से अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों को सीसीटीवी व जैमर से लैस किया गया है। केंद्रों पर बल भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे व द्वितीय पाली में अपराह्न तीन से पांच बजे तक परीक्षा चलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। पुलिस विभाग की तरफ से प्रत्येक केंद्रों पर सेक्टर पुलिस अधिकारी नामित कर दिए गए हैं, इसमें निरीक्षक व उप निरीक्षक को लगाया गया है। उक्त मौके पर अरुण कुमार यादव, मोहम्मद शाहिद, कुंदन कुमार गौड़ आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अनियंत्रित हो कर चार पहिया वाहन दीवार से टकराई सभी बाल बाल बचे
Next: दिखा बसंत पंचमी का उत्साह : हर्षोल्लास के साथ की मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.