Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बच्चों को खेल–खेल में पढाया पाठ

विशेष संवाददाता 01-04-2024
IMG-20240401-WA0016

जमानियां। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को सत्र के पहले दिन विद्यालय के बच्चों ने ऊंट की सवारी कर जम कर मस्ती की। विद्यालय ने बच्चों को खेल–खेल में पढाया पाठ।

सत्र के पहले दिन विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था ताकि विद्यालय के बच्चों को फील गुड कराया जा सकें। प्रतिदिन की भांति सुबह की प्रार्थना हुई और बच्चे अपने नई कक्षा की ओर कतार लगा कर जाने लगे। इसी बची प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नर्सरी से पांच तक के बच्चों को मैदान में ही रुके रहने का निर्देश दिया। जिसके बाद एक के बाद एक पांच ऊंटों को लाया गया। जिसके बाद पांचों ऊंटों ने एक एक कर बच्चों को ऊंट की पीठ पर बैठा कर मैदान का चक्कर लगवाया। इस दौरान बच्चे मस्ती में झूमते दिखाई दिए। जिसके बाद बच्चों को सभा कर ऊंट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर जैसे इलाकों में ऊंट से बच्चे और शिक्षक पढने जाते है। बच्चों को इससे अवगत कराना था कि आप को सुविधा मिल रही है उसका लाभ उठाए। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर के साथ साथ उनके अंदर अन्य चीजों के विकास कराने का भी केंद्र है। बच्चों को स्कूल में जितनी चीजें सीखने को मिलती है। उतनी कही अन्य नहीं मिल सकती है। उनके शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास का भी केंद्र है। समय समय पर इस प्रकार का आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करता है। बच्चों को खेल खेल में सीख देने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर एओडी प्राइमरी विंग पूजा सिंह‚ श्रीविजय सिंह‚ पूनम सिंह‚ सुधीर राय‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ बृजेश सिंह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह‚ कामरान खान आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: फर्जी नम्बर प्लेट लगी पांच स्कार्पियो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे धर्मेंद्र यादव

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.