Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना

लकी ड्रा विजेता महिला कांस्टेबल को किया गया पुरस्कृत

ब्यूरो 12-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210412-WA0013

गाजीपुर। कोविड-19 टीकाकरण के प्रति लोगों की रुझान बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दोनों डोज लगा चुके लाभार्थियों के मध्य लकी ड्रा कराने का निर्देश शासन के द्वारा दिया गया था। इस क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब में लकी ड्रा कराया गया था, जिसमें चार विजेताओं का चयन लकी ड्रा के माध्यम से किया गया था । उन्हें इनाम दिए जाने के क्रम में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दिलदार नगर थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल सालु सरोज को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीसी मौर्य द्वारा पुरस्कार के रूप में मिक्सर ग्राइंडर देकर सम्मानित किया गया ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में लकी ड्रा का आयोजन किया गया था जिसमें शालू सरोज, देव मती, रामपति चौहान और देव शरण को विजेता घोषित किया गया था। इन्हें शासन की तरफ से 2000 रुपये का पुरस्कार दिए जाने थे, जिसके क्रम में दो दिन पूर्व डीएम कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मी देव शरण को वाटर फिल्टर दिया गया। वहीं सोमवार को दिलदार नगर में कार्यरत महिला कांस्टेबल शालू सरोज को मिक्सर जूसर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी दो लोगों का पुरस्कार दिया जाना बाकी है। उन्हें सूचना दे दी गयी है जैसे ही वह कार्यालय पर आएंगे उन्हें उनका पुरस्कार दे दिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के हाथों दोनों डोज लगवा चुकी महिला कांस्टेबल शालू सरोज पुरस्कार पाकर काफी खुश नजर आई। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि कोविड-19 टीका लगवाने के बाद इस तरह के पुरस्कार से हमें सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में यह पुरस्कार हमें कोविड-19 से लड़ने में काफी हौसला देगा। साथ ही उन्होंने उन लोगों से अपना टीकाकरण कराने के लिए निवेदन किया जिनकी उम्र 45 साल होने के बाद भी अभी तक अपना टीकाकरण नहीं कराया है ।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण कराते समय हमें भी कुछ डर महसूस हो रहा था, लेकिन टीकाकरण कराने के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हूँ और अपनी ड्यूटी कर रही हूँ । ऐसे में जिन लोगों को कोरोना के टीका से डर लग रहा है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि उन्हें खुद और अपने आसपास के लोगों को कोरोना वायरस से दो-दो हाथ करने के लिए आगे आना चाहिए। ताकि वह स्वयं और टीकाकरण कराने के पश्चात अपने परिजनों को इस महामारी से बचा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि टीकाकरण कराने के बाद भी मास्क लगाना न भूलें।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में दो घायल‚ एक कि हालत गंभीर
Next: मतदाताओं को प्रलोभन देने पर होगी कठोर कार्यवाही-डीएम

संबंधित खबरें

IMG-20240229-WA0162.jpg
  • कोरोना

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में निकली जागरुकता रैली

विशेष संवाददाता 01-03-2024 0
khabarimg
  • कोरोना

प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी मे लगाई गई वैक्सीन

विशेष संवाददाता 26-07-2021 0
khabarimg
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान

ब्यूरो 22-07-2021 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.