Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

सड़क दुर्घटना में दो घायल‚ एक कि हालत गंभीर

विशेष संवाददाता 11-04-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
12

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाईपास सड़क पर रविवार की शाम करीब 8 बजे ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में मोटर साइकिल सवार गिर गये। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार स्टेशन बाईपास सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार सैयदराजा कि ओर जा रहे थे और उसी ओर ऑटो भी जा रहा था। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर के पास अज्ञात कारणों से असंतुलित होकर गिर गये। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली और 108 एम्बुलेंस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पेशे से मजदूर है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि राजस्थान चुरी जनपद के रहने वाले दो मजदूर 26 वर्षीय सुरेन्द्र एवं 25 वर्षीय बिरजू सड़क दुर्घटना के बाद एंबुलेंस लेकर आई थी। दोनों को प्राथमिक उपचार किया गया है। सुरेन्द्र का दाहिना पैर फैक्चर हुआ है। जबकि चालक बिरजू का दाहिना पैर‚ कंधा फैक्चर है और उसके सिर में गंभीर चोटें भी आई है। जिस कारण से दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय‚ वरिष्ट उपनिरिक्षक मंशा राम गुप्ता‚ हेड कांस्टेबल सुजीत सिंह, आदि सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं लोग मौजूद रहे।हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आनन्द राही, दिलीप कुमार सहित दो गाड़ी 112 व चिता मोबाइल भी घटना स्थल पर मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिको को एक दिन का वेंतन काटते हुए एफआईआर दर्ज कराने का दिया निर्देश
Next: लकी ड्रा विजेता महिला कांस्टेबल को किया गया पुरस्कृत

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.