Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
85 (2)

नंदगंज। गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर नैसारा गांव स्थित शहीद रंजन स्कूल के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरू यादव पुत्र रामा यादव निवासी नैसारा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीरू यादव किसी घरेलू कार्य से सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार से आ रही एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि वीरू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार स्कॉर्पियो की तलाश में जुट गई है। वीरू यादव की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो साल की मासूम बेटी को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा और न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post navigation

Previous: अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Next: रेवतीपुर में छह न्याय पंचायतों में एक साथ शुरू हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान

संबंधित खबरें

014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025
747
  • घटना / दुर्घटना

सीवर में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, सिस्टम की लापरवाही ने ली जान

विशेष संवाददाता 04-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.