Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
014 (8)

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर अतरसुआ गांव के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सहेड़ी गांव निवासी अजय कुमार और मदन कुमार एक पारिवारिक निमंत्रण कार्यक्रम से मोटरसाइकिल द्वारा लौट रहे थे, तभी तेज़ रफ्तार से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मदन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, इस दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि दोनों युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर अजय के जीवन का अंतिम पड़ाव बन जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Post navigation

Previous: चौकी प्रभारियों को मिले सीयूजी नंबर, अब 24×7 सीधे मिलेगी जनता को पुलिस से मदद
Next: बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025
747
  • घटना / दुर्घटना

सीवर में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत, सिस्टम की लापरवाही ने ली जान

विशेष संवाददाता 04-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.