Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कूड़े कचरे से भरी नहर की साफ सफाई कराते मन्नू सिंह

ब्यूरो 15-11-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20231115-192351_1.png

गाजीपुर के जमानियां गंगा नदी के अलावा, नहरों ओर तालाब-पोखरों में व्रती महिलाएं छठ पूजा करती हैं। इसी को देखते हुए गंगा नदी के आस पास की घाटों की नगर पालिका परिषद द्वारा साफ सफाई कराई जा रही है। वही फूली नाथूपुर की नहर तथा रजवाहा की साफ-सफाई विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के सहयोग से कराई गई। बताया जाता है। की अधिकांश नहरों व तालाबों में पानी की समस्या है। और ऊपर से गंदगी भी भरी पड़ी है। अधिकांश ग्रामीण इलाको की महिलाएं नहर, तालाब-पोखरों में व्रती महिलाएं छठ पूजा करती हैं।  उसी के तहत छठ घाट फूली नाथूपुर के पास नहर के साथ रजवाहा की साफ-सफाई कराई गई। ताकि इस क्षेत्र की छठ व्रतियों को काफी सुविधा मिल सके। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि डाला छठ पर्व के मद्देनजर ब्रती महिलाओं को जिंदगी से छुटकारा दिलाने के साथ नहर में पानी छोड़ा जाए। उसी उद्देश्य के साथ गंदगी की साफ सफाई कराई गई। उन्होंने बताया कि छठ पर सिचाई विभाग द्वारा नहरों के साथ रजवाहा की सफाई का कार्य चल रहा है। सिंह ने कहा कि ताकि व्रती महिलाएं को परेशानी से दूर रखा जाए। नहरों में फैली गंदगी और कूड़ा कचरा की अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जा रही है। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानियां से निकली दिलदारनगर रजवाहा (छोटी नहर) पर दिलदारनगर बाजार, निरहु का पुरा, पलिया, देहवल गांव की सैकड़ों महिलाएं छठ पूजा करती हैं। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ में महज दो दिन ही शेष बचे हैं, जबकि धार्मिक महत्ता वाले प्राचीन चक्का बांध गंगा घाट को जाने वाले मार्ग को कूड़ा का डंपिंग यार्ड बना रखा है। ऐसे में इस रास्ते से होकर गंगा घाट को जाने वाली व्रती महिलाओं सहित उनके परिजनों को गंदगी व दुर्गंध के बीच से नारकीय हालात से होकर गुजरना पड़ेगा। जबकि नगर पालिका परिषद का कूड़ा डंपिग यार्ड कांशीराम कालोनी के पीछे बना है फिर भी सफाई कर्मचारी कूड़े को सड़क किनारे फेंक कर वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इस मार्ग से स्टेशन बाजार, बरुईन, डिग्री, इलाईचीपुर, मदनपुरा सहित गंधुतालुका के दर्जनों गांव के लोग छठ पूजा के लिए गंगा घाट पर जाते हैं। सूखे और गीले कचरा को एक ही स्थान पर फेंका जा रहा है। कूड़ा के ढेर से उठती दुर्गंध के चलते श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और पूजा-पाठ के लिए गंगाघाट जाते समय नारकीय हालात का सामना करना पड़ेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि गंगा घाट को जाने वाले मार्ग किनारे फैले कूड़े को जेसीबी लगाकर हटवा दिया जाएगा ताकि व्रती महिलाओं को कोई परेशानी नहीं हो। 

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ क्रिटिकल बूथों को लेकर समीक्षा बैठक की।
Next: डाला छठ को लेकर तालाब और घाटों की शुरू हुई साफ सफाई अविनाश जयसवाल

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.