Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बैठक : उपजिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश धान खरीद में लापरवाही पर केंद्र प्रभारियों पर होगी कार्रवाई

विशेष संवाददाता 14-11-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1000055132158469389838542594.jpg

जमानियां। स्थानीय तहसील सभागार में गुरुवार की दोपहर 2 बजे एसडीएम अभिषेक कुमार ने धान खरीद को लेकर तहसील क्षेत्र के सभी धान क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों के पेंच कसते हुए कहा कि किसी भी दशा में बिहार से धान की खरीद नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा करते हुए पाया गया तो संबंधित केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र पर बिचौलियों व राइस मिलरों की मौजूदगी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पकड़े जाने पर केंद्र संचालक पर कारवाई होगा। कहा कि धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखना है, किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। मानक के अनुरूप धान की खरीदारी सुनिश्चित करना है। शासन द्वारा निर्धारित समय पर क्रय केंद्र का खुलना अनिवार्य है तथा शासन के मंशा के मुताबिक धान खरीद में पूरी पारदर्शिता लाना है, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बारिश से बचाव के व्यापक इंतजाम की जिम्मेदारी केंद्र प्रभारी की होगी। क्रय केंद्र पर धान में नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक  कांटा, तौल मशीन पर माप बाट का मुहर होना अनिवार्य है। केंद्र प्रभारियों से कहा कि किसी को भी प्रकार समस्या होने पर तुरंत संपर्क करें ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। बैठक के अंत में एसडीएम ने मौजूद सभी केंद्र संचालकों से उनका परिचय प्राप्त कर उनके केंद्र की जानकारी ली। उक्त मौके पर रितेश कुमार सिंह, एएमओ (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी), अजय कुमार शुक्ला, विपणन निरीक्षक सहित धान क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हुईं धान की खरीदारी
Next: युवक को मारपीट कर किया लहूलुहान

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.