Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को किया जागरूक

ब्यूरो 05-08-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210805-WA0126

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कोविड-19 आपदा में अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना चलाई जा रही है। इस योजना में चयनित लाभार्थी को जागरूक करने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या बुधवार को जनपद के वन स्टॉप सेंटर पर पहुंची, जहां उन्होंने इस योजना में चयनित बच्चों और उनके परिजनों को योजना में मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया।

राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने कहा कि महीने के प्रथम और तीसरे बुधवार जनपद के दौरे का कार्यक्रम होता है, जिसके क्रम में वह गाजीपुर पहुंची । उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत मिलने वाले लाभ को लेकर लाभार्थियों के संग बैठक की । उन्होंने बताया कि इस योजना में 1 मार्च 2020 के बाद से अनाथ हुए बच्चों को इस योजना का लाभ मिलना है जिसमें चयनित बच्चों को 4000 रुपये प्रति माह के साथ ही उनके पढ़ाई का खर्च सरकार उठा रही है। इसके अलावा अनाथ हुयी बच्चियों जिनकी उम्र 18 के पार है, उनके हाथ पीले कराने के लिए सरकार 1,01,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी काम कर रही है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 18 बच्चों का चयन कर लिया गया है। उन सभी लोगों के खातों में 4000 रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। इसके अलावा 59 लाभार्थियों की फाइल जिला अधिकारी के पास भेजी है, साथ ही 21 लाभार्थियों की फाइल सत्यापन के लिए विभिन्न ब्लाकों पर भेजी गई है। उनके सत्यापन के पश्चात इन सभी के खातों में इस योजना का लाभ भेजा जाएगा।
इस योजना से लाभान्वित बच्चे की माता मीना गुप्ता ने बताया कि उनके पति की मौत में हो जाने के बाद उनके परिवार के ऊपर आर्थिक परेशानी आना शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री की इस योजना से उनके बच्चे की परवरिश बेहतर तरीके से हो रही है। एक अन्य लाभार्थी वैशाली श्रीवास्तव ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और जिस दिन सरकार ने इस योजना की शुरुआत की , उसी दिन उनके खाते में दोनों बच्चों को मिलने वाला आर्थिक लाभ आ गया है, जिससे उनके पालन पोषण में किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आ रही है। उन्होने सरकार की इस योजना का दिल से धन्यवाद दिया है।

इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष ममता ,वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर नीतू, बाल संरक्षण अधिकारी गीता श्रीवास्तव के साथ ही महिला शक्ति केंद्र की कार्मिक मौजूद रही।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर के धक्के से मोटर साईकिल सवार युवक की मौत, एक की हालत गम्भीर
Next: दूसरे के नाम गोल्डन कार्ड जारी होने पर न घबराएँ -शिकायत दर्ज कराएँ

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.