Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया सड़कों का लोकार्पण

विशेष संवाददाता 09-02-2025
000

मरदह। विकासखंड के फेफरा स्थित शांभवी शिक्षण संस्थान के प्रांगण में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने करोड़ों की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत और मंचन कला के माध्यम से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए हम पूरी तरह समर्पित हैं। करोड़ों की लागत से बनी सड़कों को जनता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

सपा पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के नेता हताशा भरी बातें कर रहे हैं, जो उनकी कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को जनादेश दिया है और सपा को पूरी तरह नकार दिया है। अब सपा समाप्तवादी पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने आगे कहा कि सपा ने हमेशा लोकतंत्र का उपहास किया है और जनता को गुमराह करने का काम किया। लेकिन अब जनता समाजवादी पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है।

आगामी चुनाव को लेकर दिया बड़ा संदेश
राज्य मंत्री ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव की जीत का संकेत दे रहा है। भाजपा पर जनता का पूरा भरोसा है और आगामी चुनावों में पार्टी एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह पप्पू, जितेंद्र नाथ पांडेय, प्रवीण सिंह, रामसुधार यादव, मनोज गुप्ता, जयलाल राजभर, धनंजय चौबे, चंद्रभान सिंह, राकेश यादव, पुनपुन खरवार, संतोष सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन विनोद पटेल ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान उदयभान सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post navigation

Previous: सौरभ साहित्य परिषद के तत्वावधान में भव्य कवि गोष्ठी संपन्न
Next: गाजीपुर में साहित्य चेतना समाज द्वारा सरस कवि-सम्मेलन का आयोजन

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.