Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

18 से 31 जनवरी तक चलेगा मिशन परिवार विकास जागरूकता अभियान

विशेष संवाददाता 17-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4 (3)

ग़ाज़ीपुर। परिवार नियोजन सेवाओं के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 18 से 31 जनवरी तक मिशन परिवार विकास अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. पिंकी जोवेल की तरफ से समस्त मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान के अंतर्गत परिवार नियोजन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पखवाड़े के दौरान जनपदों के दूर-दराज इलाकों में परिवार नियोजन के महत्वपूर्ण संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकें और परिवार नियोजन के प्रति उनकी जागरूकता और रुचि में वृद्धि हो। इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक परिवार नियोजन के लाभ पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी है । अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए चिन्हित सेवा प्रदायगी इकाइयों पर परिवार नियोजन से संबंधित बैनर, दीवार लेखन और प्रचार सामग्री जनपद स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही सारथी वाहन का उपयोग ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन सेवाओं से जुड़ी जागरूकता के लिए किया जाएगा । सामुदायिक गतिविधियों के तहत सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें परिवार नियोजन के महत्व पर चर्चा कर परिवारों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा।

इसके अलावा मिस्टर स्मार्ट सम्मेलन जैसी गतिविधियों का आयोजन नसबंदी अपनाने वाले पुरुषों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा। साथ ही नवविवाहित जोड़ों को ‘शगुन किट’ प्रदान की जाएगी जिसमें गर्भनिरोधक साधन और परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और परिवार नियोजन साधनों का वितरण करेंगे।

Post navigation

Previous: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की यूनियन प्रीमियर शाखा का उद्घाटन
Next: गरीबों के लिए पहुंचे एक हजार कंबल, जल्द होगा वितरण

संबंधित खबरें

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गंगा के बढ़ते जलस्तर से जमानिया में सतर्कता

विशेष संवाददाता 20-07-2026
IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.