Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

विशेष संवाददाता 15-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
14 (10)

गाजीपुर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर्स भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख मुद्दा पेंशनर्स भवन के नव निर्माण में हो रही देरी रहा, जिससे वरिष्ठ नागरिकों में निराशा है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन ने लंबे समय से पेंशनर्स भवन के नव निर्माण हेतु जिलाधिकारी को आवेदन दिया था। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत ₹19,93,000 का प्राकलन बनाकर डीएम कार्यालय को भेजा गया। जिलाधिकारी ने बयान भी दिया था कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, लेकिन वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है और अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई, जिससे सीनियर सिटीजन निराश हैं। कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे ने बताया कि एसोसिएशन ने एडीएम (वित्त एवं राजस्व) से अनुरोध किया कि जब तक नव निर्माण नहीं होता, तब तक भवन की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। एडीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बैठक में प्रख्यात कवि विजय कुमार मधुरेश एवं अमरनाथ तिवारी “अमर” ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सभी सदस्यों से सदस्यता शुल्क समय पर जमा करने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से बरमेश्वर उपाध्याय, अशोक कुमार, अक्षयबर राय, डॉ. पी.एन. सिंह, डॉ. सुग्रीव सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, गोपाल पांडेय, रामू यादव, पारस राय, डी.एन. राय, राज किशोर सिंह, बालकृष्ण यादव, बीरेंद्र सिंह, केशव गुप्ता, जगदीश गुप्ता सहित दर्जनों पेंशनर्स उपस्थित रहे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने की एवं संचालन जनार्दन सिंह और अंबिका दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नेपाल की बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 16 घायल
Next: गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट के वांछित अपराधी की गिरफ्तारी

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.