Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एनएएस की परीक्षा संपन्न

ब्यूरो 12-11-2021
WhatsApp Image 2021-11-12 at 5.36.35 PM

जमानिया। नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) के तहत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के 15 विद्यालयों में कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा सम्पन्न हुई।

ओएमआर शीट के माध्यम से गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान विषय व स्थानीय भौगोलिक परिवेश की दो-दो घंटे की परीक्षा ली गई साथ ही विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भी परीक्षा हुई। एनएएस परीक्षा के द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन किया गया। ज्ञात हो कि एनसीईआरटी और सीबीएसई के संयुक्त तत्वावधान में सर्वे करवाया गया। जिसमें स्टेशन बजार स्थित अमरशहीद इण्टर कालेज, हिन्दू इण्टर कालेज, दाउदपुर स्थित आदित्य इण्टर कालेज, तियरी स्थित जनता इण्टर कालेज, मलसा स्थित शिवपूजन इण्टर कालेज में कक्षा- 10, कस्बा बाजार स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में कक्षा-8 व 10 तथा देवरिया खास स्थित कम्पोजिट विद्यालय, बरुइन स्थित हरि आश्रम स्कूल, भुवालचक स्थित एस पुरूषोत्तम एनएसकेजेएचएस स्कूल, लहुआर स्थित स्वामी सहजानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जमुरना स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा-8 और कूसी स्थित कम्पोजिट स्कूल, सब्बलपुर कला स्थित एसएचपीएच स्कूल में कक्षा-5, डूहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय, कूसी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-3 के शिक्षार्थीयों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत परीक्षा हुई।
खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि इस सर्वे का उद्देश्य सभी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों सहित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सीखने के उपलब्धि स्तर का आकलन करना है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र 60-60 अंको के बहुविकल्पीय थे। परीक्षा सुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

Post navigation

Previous: समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला में डीएम ने ली क्लास
Next: कल होगा कबड्डी और खो–खो प्रतियोगिता

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.