Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, पक्षकारों को मिलेगा त्वरित और निःशुल्क न्याय

विशेष संवाददाता 17-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1

गाजीपुर। आगामी 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद गाजीपुर सहित वाह्य न्यायालय सैदपुर, मुहम्मदाबाद और ग्राम न्यायालय जखनियां सहित विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में किया जाएगा। इस संबंध में विजय कुमार, चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा आयोजित की गई।

चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित और निःशुल्क विवाद निस्तारण की व्यवस्था है। इसमें न्याय शुल्क नहीं लिया जाता और निस्तारण के बाद शुल्क की वापसी भी सुनिश्चित की जाती है। लोक अदालत द्वारा पारित निर्णय अंतिम होता है और उसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकती।

इन मामलों का होगा समाधान:

  • सुलह योग्य फौजदारी वाद

  • बैंक रिकवरी

  • दीवानी, भरण-पोषण, वैवाहिक और पारिवारिक वाद

  • मोटर दुर्घटना प्रतिकर, बिजली विभाग से संबंधित उत्पीड़न वाद

  • चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट)

  • नगर पालिका से जुड़े जलकर/गृह कर वाद

  • उत्तराधिकार प्रमाण पत्र व बिजली चोरी से संबंधित दंडनीय वाद

  • सेवा व सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित मामले

  • चकबंदी, मनोरंजन कर, श्रम वाद

  • न्यायालय में लंबित अपीलें और प्री-लिटिगेशन विवाद

  • जनहित गारंटी कानून, मनरेगा, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याएं

आवेदन की प्रक्रिया:

पक्षकार घर बैठे भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, इसके लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के पोर्टल
🔗 https://nalsa.gov.in/lsams
या हेल्पलाइन नंबर ☎ 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह पहल आम जनमानस को सुलभ, सरल और कम समय में न्याय दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अपने विवादों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से सुलहपूर्वक कराएं और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ी परेशानियों से राहत पाएं।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 23 अप्रैल को दिशा समिति की बैठक, सांसद अफजाल अंसारी करेंगे अध्यक्षता
Next: तकनीकी उन्नयन योजना के तहत सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को मिलेगा अनुदान

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.