Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

ब्यूरो 28-10-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के सावित्रीबाई फुले सभागार में ‘डॉ उमाशंकर तिवारी और हिंदी नवगीत’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न हुई।

इस संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में माधव कृष्ण और डॉ शिखा तिवारी द्वारा डॉ तिवारी पर सम्पादित पुस्तक ‘हिमशिला की देह थे घटते रहे’ का लोकार्पण हुआ। यह शीर्षक उनकी ही एक कविता की पंक्ति है। डॉ शिखा तिवारी द्वारा लिखित दूसरी पुस्तक ‘लंबी कविता की जमीन’ का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर सविता भारद्वाज ने कहा कि डॉ उमाशंकर तिवारी इस शहर के महत्वपूर्ण कवि हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा से पूरे हिंदी जगत को चमत्कृत किया है। उनके नवगीतों में जनवादी चेतना है। समन्वयक माधव कृष्ण ने बाहर से आये विद्वान अतिथिवृन्द का स्वागत करते हुए बाजारवाद, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, वैचारिक अंधता के दौर में भी डॉ उमाशंकर तिवारी के नवगीत आक्रोश व व्यथा व्यक्त करते हुए आशा की किरण हैं। उनके नवगीत मानुषी गरिमा को स्थापित करते हुए समझौतावादी दृष्टिकोण अपनाने से मना करते है। हम न रुकेंगे गलियारों में हम न बिकेंगे बाजारों में बाकी है ईमान अभी भी।

उदघाटन सत्र के मुख्य वक्ता प्रोफेसर अवधेश प्रधान ने कहा कि मनुष्यता की मातृभाषा कविता है, और यह सच है क्योंकि गीत मैंने सर्वप्रथम अपनी मां के मुख से सुना था। अपने समय की दस्तक और पीड़ा को पहचानकर लिखे जाने वाले गीत ही नवगीत हैं। डॉ उमाशंकर तिवारी के नवगीत पढ़कर उनके समय की ध्वनि स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है। तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप ने कहा कि उनकी कविता ‘वे लोग जो कंधे हल ढोते खेतों में आंसू बोते हैं/उनका भी हक़ है फसलों पर अब भी मानो तो बेहतर है’ जैसी दलित समस्याओँ पर केंद्रित कविता आज तक किसी दलित सरोकारों वाले कवि ने नहीं लिखी। उन्होंने नवगीतों के पाठ्यक्रम से अलग होने पर इसमें सहयोग देने के लिए कहा और कहा कि छंदबद्ध कविताएं और गीत लिखने के लिए प्रतिभा चाहिए। यह प्रतिभा नैसर्गिक होती है, और इसे अभ्यास से उत्पन्न नहीं किया जा सकता। सत्र के सारस्वत वक्ता प्रोफेसर प्रभाकर सिंह ने कहा कि डॉ उमाशंकर तिवारी के नवगीतों को पढ़ने के लिए साहित्य पढ़ने का शऊर विकसित करना होगा। आजकल साहित्य को आलोचकीय पंक्तियों के लिए वैचारिक कटघरे में खड़ा होकर पढ़ा जा रहा है इससे साहित्य का नुकसान हो रहा है। इस सत्र के अध्यक्षीय उद्बोधन में गीतकार डॉ कमलेश राय ने कहा कि डॉ उमाशंकर तिवारी तल पर शांत और साथ पर बौखलाए हुए थे। उन्होंने अपनी पीड़ा को वैश्विक पीड़ा में देखा और यही उनके साहित्य सृजन की प्रक्रिया थी । विशिष्ट वक्ता नवगीतकार गणेश गंभीर जी ने कहा कि नवगीत अन्य गीति विधाओं से अलग है। डॉ उमाशंकर तिवारी ने भाषा को एक नई ऊंचाई दी और समय के साथ सम्वाद किया। डॉ शिखा तिवारी एवं डॉ विकास सिंह ने धन्यवाद देते हुए सभी वक्ताओं के वक्तव्य का सारांश प्रस्तुत किया। मीडिया प्रभारी डॉ शिवकुमार ने संगोष्ठी सूत्रों की रिपोर्टिंग एवं मीडिया प्रबंधन का कार्य संपादित किया। इसके पूर्व उद्घाटन सत्र में डॉ दीप्ति सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने कुछ नवगीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी।विभिन्न सत्रों का संचालन डॉ निरंजन यादव, डॉ संतोष कुमार तिवारी और नवगीतकार शुभम श्रीवास्तव ओम ने किया। सभा के अंत में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें कवियों डॉ कमलेश राय, डॉ वशिष्ठ अनूप, नवगीतकार गणेश गंभीर, शायर मधुर नजमी, डॉ प्रमोद श्रीवास्तव अनंग, छात्रा सौम्या मिश्रा ने कविताएं सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। गोष्टी के सफल संयोजन में डॉ उमाशंकर प्रसाद, डॉ संतन कुमार राम, डॉ इकलाख खान, डॉ शिखा सिंह, डॉ नेहा कुमारी डॉ सारिका सिंह आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज, स्वामी सहजानंद,मलिकपुरा पीजी कॉलेज, तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण जनपद के साहित्य प्रेमी नागरिक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीराम कथा का होगा आयोजन
Next: विकास खंड सदर के आरसेटी के प्रांगण में स्वच्छता अभियान

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.