Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

तेजी से बना रहे पार्टी के नये सदस्य

ब्यूरो 09-12-2021
khabarimg

दिलदारनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी से कांग्रेस के नये सदस्य बनाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जमानिया विधानसभा के ग्राम खजूरी,एव अमौरा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एव जमानिया विधानसभा के युवा नेता अहमद शमशाद की उपस्थिति में कांग्रेस के 360 नये सदस्य बनाये गये।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि जनपद में कांग्रेस के 5 लाख नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। निर्धारित लक्ष्य को पार करने के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ता जनपद के न्यायपंचायतों के सभी ग्राम सभाओं में लगातार नये सदस्य बना रहे हैं और कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र वितरित करने का काम कर रहे हैं। जिसकी मानीटरिंग प्रदेश एवं जनपद के कांग्रेस पदाधिकारी लगातार कर रहे हैं। 32 वर्षों के गैर कांग्रेसी सरकारों के कुशासन से हताश निराश जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से लोग तेजी से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। इस सदस्यता अभियान में जावेद अहमद खान आरिफ़ अंसारी जलील अहमद यूसुफ खान कराटा ग्राम प्रधान संजय असगर आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम कल
Next: आकास्मिक निधन पर शोक

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.