Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवनिर्मित वेबसाइट लांच

ब्यूरो 28-06-2021
IMG-20210628-WA0034

गाजीपुर। स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में महाविद्यालय की नवनिर्मित वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in की लांचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही सत्र 2021-22 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म की भी शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिलेश जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, गाजीपुर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । वेबसाईट के माध्यम से महाविद्यालय की कार्यशैली एवं अध्ययन अध्यापन से सम्बंधित समस्त सूचनाएँ प्राप्त की जा सकती। प्राचार्य डा० समर बहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। संयुक्त सचिव कृपा शंकर सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार प्रकट किया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिलेश जायसवाल ने वर्तमान समय में खासकर उच्च और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में वेबसाईट की उपयोगिता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए प्रेरित किया। डिजिटल क्रांति और कोविड के दौरान भी महाविद्यालय प्रशाशन, शिक्षक और छात्रों को हर परिस्थिति में अपडेटेड और त्वरित जानकारी प्राप्त करने में वेबसाईट का महत्वपूर्ण योगदान होता है। महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह, अपर महाधिवक्ता, उ० प्र० शासन ने इसके लिए वेबसाईट टीम, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उच्च गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए प्रेरित किया । साथ ही साथ नए सत्र के लिए समस्त को शुभकामनाएँ प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डा० अमित प्रताप ने किया और वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं से अवगत कराया, प्रवेश हेतु छात्रों को ऑनलाइन आवेदन एवं ऑनलाइन भुगतान करना होगा। समस्त एडमिशन से सम्बंधित सूचनाये वेबसाइट पर उबलाध हैं। इस वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, छात्रवृति आवेदन, परीक्षा फॉर्म, डिग्री, माइग्रेशन, सिलेबस आदि आसानी से उपलब्ध लिंक के द्वारा प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्नत और अपडेटेड वेबसाईट होने से छात्र, अभिभावक और समस्त इच्छुक आसानी से घर बैठे सूचनाये प्राप्त कर लेते हैं। कार्यक्रम में डा० दिनेश सिंह, डा० वशिष्ठ यति, डा० अजीत प्रताप सिंह, सुभाष चन्द्र गुप्त, कमला प्रसाद गुप्त, दुर्गेश कुमार सिंह, एवं समस्त कर्मचारीगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए आनलाइन पोर्टल आरम्भ
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु हुई चर्चा

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.