Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 19 फरवरी को होगा मतदान

विशेष संवाददाता 04-02-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarlogo

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, लखनऊ द्वारा ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), गाजीपुर के निर्देशानुसार यह उपचुनाव उन ग्राम पंचायतों के सदस्यों और प्रधानों के लिए होगा, जिनके पद मा. न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित नहीं हैं।

निर्वाचन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को होगी। प्रत्याशी 11 फरवरी तक अपने नाम वापस ले सकेंगे, जिसके बाद इसी दिन दोपहर 3 बजे से चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतदान 19 फरवरी 2025 को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा, और मतगणना 21 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से संपन्न की जाएगी। इस उपचुनाव में विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत भदेव वार्ड संख्या-01 में सदस्य क्षेत्र पंचायत की अनारक्षित सीट पर चुनाव होगा। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) 05 फरवरी 2025 को सार्वजनिक सूचना जारी करेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री 05 फरवरी से शुरू होगी। सभी संबंधित कार्यवाही, जैसे नामांकन पत्र जमा करना, जांच, प्रतीक आवंटन, मतदान और मतगणना संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर ही संपन्न की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली-1994 के अनुसार होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि नामांकन और अन्य प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी हो सकें।

जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी
जिला प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है और चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ने विद्युत कर्मियों के साथ की बैठक
Next: नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.