उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व मे साफ सफाई के लिए अभियान चलाकर तहसील परिसर स्थित आवास के पास साफ सफाई कराया।

गाजीपुर के ज़मानियां तहसील परिसर स्थित कर्मियों के आवास के पास भीषण गंदगी से निजाद दिलाने के लिए पालिका सफाई कर्मियों एवं तहसील कर्मचारियों के साथ बुधवार को साफ सफाई के लिए शुभारंभ किया। काफी लम्बे अरसे से तहसील परिसर आवास के पास फैली गंदगी से छुटकारा दिलाने के लिए तथा लोकसभा चुनाव को देखते हुए। परिसर के आस पास की साफ सफाई के लिए बीड़ा उठाया। इस जागरूकता कार्य में तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, राहुल, शैलेंद्र यादव के साथ सभी लेखपाल राजस्व कर्मियों के अलावा संग्रह अमीन कर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए। अभियान चलाकर साफ सफाई कराया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि कर्मियों के सहयोग और उत्साहवर्धन और लोकतांत्रिक भावना को सुदृढ़ करता रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आस पास की साफ सफाई के लिए तत्परता दिखानी होगी। क्यों की गंदगी रोग की बीमारी है। भीषण गंदगी बीमारी की जननी होती है। उपजिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए। कहा की हरहाल में गंदगी से निजाद दिलाने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। कुमार ने आवास में रहने वालों को भी चेतावनी देते हुए कहा की घरों से निकलने वाली गंदगी को कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए। साफ सफाई के बाद दोबारा कूड़ा देखा गया। तो विभागीय स्तर पर उचित कार्यवाही करने को बाध्य होंगे। इस दौरान साफ सफाई होने के बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाले है। पहली बार मतदाता बनने की अपनी यादों को ताजा किया और किस तरह उस प्रक्रिया ने उन्हें न केवल मतदान का अधिकार दिया बल्कि लोकतंत्र में सहयोगी आवाज के रूप में भी सम्मान दिया। तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छता के लिए तहसील परिसर कर्मचारियों के आवास तक चलाया गया सफाई अभियान की गई कार्यालयों की भी साफ-सफाई उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा इस लिए अभियान के तहत तहसील परिसर, कर्मचारियों के आवास के पास फैली भीषण गंदगी को पालिका कर्मियों के साथ तहसील कर्मियों संग साफ सफाई अभियान चलाया गया। मुकम्मल साफ सफाई कराया गया। इसके साथ ही कार्यालय और उसके आस पास की साफ-सफाई की गई। यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान बुधवार को  चलाया गया। जिसमें तहसील कर्मचारियों के साथ पालिका के सफाई कर्मियों के द्वारा अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई तथा लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया। उक्त मौके पर एसडीएम  अभिषेक कुमार तहसीलदार देवेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, राहुल कुमार, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र यादव, विजय कुमार खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, विजय शंकर राय आदि सहित कर्मचारी साफ सफाई के कार्य में लगे रहे।उपजिलाधिकारी तहसीलदार सफाई कर्मियों के अलावा तहसील कर्मचारियों संग परिसर व आवास के पास गंदगी की सफाई करते हुए।