Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

न्याय पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस की महत्वपूर्ण इकाई-डॉ जनक कुशवाहा

विशेष संवाददाता 11-07-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भदौरा एवं न्याय पंचायत अध्यक्षओ की बैठक भदौरा कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत कमेटी का गठन कर गांव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के पौत्र श्री पंडित राजेश पति त्रिपाठी एवं ललितेश पति त्रिपाठी के ऊपर प्रशासन द्वारा अनैतिक ढंग से मुकदमा किया गया है। इस क्रियाकलाप का निंदा प्रस्ताव किया गया जिसको सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि न्याय पंचायत कमेटी कांग्रेस की प्रमुख इकाई है न्याय पंचायत अध्यक्षों के ऊपर 2022 का चुनाव निर्भर है और न्याय पंचायत कमेटी के सभी अध्यक्ष कमरकस के तैयार हो जाएं जिससे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के सपनों को साकार किया जा सके। पीसीसी के सदस्य मो याहिया खां ने कहाकि संगठन सृजन से ही हम अपने मिशन में कामयाब होंगे और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा और संचालन जावेद खा ने किया।
इस मौके पर जफरुल्ला अंसारी, हरिओम यादव नसीम अहमद, राजेंद्र यादव, प्रदीप सिंह, फरीद अहमद गाजी, सुदामा यादव, आनंद यादव, शिवकांत, फैयाज आदि लोग उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: रेलवे के खिलाफ भूतपूर्व सैनिक संगठन ने खोला मोर्चा
Next: नज़ीर हुसैन फाउंडेशन के तत्वाधान में 410 लोगों का हुआ टीकाकरण

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.