Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

महाशिवरात्रि के महापर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ सीओ जमानियां भी अपनी पत्नी के साथ दर्शन पूजन किया

ब्यूरो 08-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240308-WA0012.jpg

गाजीपुर के जमानियां में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व शिवालयों में दिन भर बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव के जयघोष के नारे लगते रहे।  क्षेत्र के मंदिर व शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की महादेव की आराधना की, बताया जाता है। की क्षेत्र के महेंवा गांव स्थित महेश्वरनाथ मंदिर में तथा ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों व शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते सैकड़ों श्रद्धालुगण शुक्रवार की सुबह से ही शिव भक्त शिवलिग पर जल चढ़ाने के लिए कतार में लग गए। उक्त मौके पर हजारों भक्तों ने शिव का जलाभिषेक किया तथा पूजा पाठ किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह अपने पत्नी के साथ दर्शन पूजन करने पहुंचे। इसके साथ ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव मय पुलिस कर्मियों के साथ तैनात होकर रहे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर मेला प्रबंधक समिति के अनुसार इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा भीड़ ज्यादा रही। मेले में पुलिस बल का प्रबंध किया गया, वही मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए भंडारे आदि का भी प्रावधान रखा गया। महेंवा गांव स्थित महेश्वर नाथ शिवालय के साथ आस पास की मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव भोले भंडारी के जयकारे लगाते रहे। बताया जाता है। की महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए उपवास रखते है। मंदिर के पुजारी उद्धव पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन जो शिव भक्त रूद्राभिषेक कर भगवान शिव की अराधना करता है। उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि का वास होता है। इस दौरान कपूरा माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आकर्षक ढंग से सजावट की गई। श्रद्धालु गणों द्वारा पूजा पाठ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कांवड़ियों ने किया शिव का जलाभिषेक,वैसे तो सावन में कावड़ का विशेष महत्व होता है। लेकिन शुक्रवार को भी भारी संख्या में कांवड़ियों ने महेवा गांव स्थित महेश्वर नाथ शिव मंदिर में कावड़ लाकर अपने इष्ट का जला-अभिषेक किया। उधर, हरपुर, सतुआनी घाट, स्टेशन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर आदि शिवालयों में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लाइनें लग गई। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिव भक्तों ने शिवलिंग का श्रृंगार कर जलाभिषेक किया।

Post navigation

Previous: महिलाओं को शिक्षित और स्वावलंबी बनना चाहिए- एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी
Next: भाजपा सरकार के झूठ फरेब और साजिश से बचें -अफजाल अंसारी

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.