Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

492 में से 11 आवेदनों का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 08-11-2021
IMG20211108122820

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमे 60 आवेदन प्राप्त हुए और मौके पर 02 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 492 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 11 आवेनद पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 41 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें निस्तारण शून्य रहा। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 114 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 91 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके 02 का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 75 आवेदन प्राप्त जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस मंे प्राप्त शिकायतो को जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों प्रेषित करते हुए तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण कराने का सख्त निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिकायत क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टीगत में रखते हुए मास्क व दो मीटर की दूरी अवश्य बनाये रखे। उन्होने आई जी आर एस पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो शिकायत प्राप्त होते है उसका समयान्तर्गत निस्तारण गुणदोष के आधार पर निस्तारण किया जाये। उन्होने बताया कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। कोई भी शिकायत समयान्तर्गत निस्तारण न किये के कारण डिफाल्टर हो जाता है जिससें जनपद की रैकिंग खराब होती है इस हेतु अधिकारी इसे प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिंह ,जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी राय, परियोजना निदेशक बाल गोविन्द, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
Next: इन तिथियों पर निकाली जाएगी रैली

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.