
गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने शुक्रवार को चोरी की 01 ट्रैक्टर के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र मे हो रही चोरी की घटनाओ के अनावरण हेतु 23.07.2021 को व0उ0नि0 पवन कुमार थाना दिलदारनगर मय टीम द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग के क्रम मे ताजपुर कुर्रा बिहार बार्डर पुलिया से अभियुक्त सूरज राम पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम दुधौनी थाना विल्सी जनपद बदायूँ को समय 07:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 61AL 0252 बरामद किया गया। उक्त वाहन के चोरी के सम्बन्ध मे थाना दिलदारनगर पर मु0अ0सं0 47/21 धारा 379/411 भादवि का अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 पवन कुमार, का0 कोमल सिंह, का0 सत्येन्द्र कुमार यादव, का0 ओमप्रकाश यादव, का0 विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।