Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विशेष संवाददाता 14-03-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img_20240313_1253212337999532434253490.jpg

जमानियां। विकाश खण्ड के हेतिमपुर बीआरसी प्रांगण में बुधवार को निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय नोडल अध्यापक एवम् एसएमसी अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
वही सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार कुशवाहा, व खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया ।
तत्पश्चात कार्यक्रम के आयोजकों ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
उक्त मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए। विद्यालय की विभिन्न योजनाओं तथा निपुण भारत मिशन डी वी टी ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत संचालित अवस्थापनाओ पर विस्तृत प्रकाश डाला। वही ए आर पी ओम प्रकाश सिंह द्वारा निपुण भारत मिशन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एमसी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापकों को एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए जिससे ब्लॉक के समस्त विद्यालय समय से निपुण हो सके। वहीं मुख्य अतिथि बृजेश अस्थाना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अपने स्तर से ऑपरेशन कायाकल्प के विशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा।
वही विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार ने कहां की विद्यालय स्तर पर प्रत्येक माह एक बैठक संपन्न होनी चाहिए जिसमें अभिभावक, शिक्षक, व ग्राम प्रधान शामिल हो जिससे विद्यालय पर आने वाली समस्या का निवारण किया जा सके इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, एस एम सी अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद सिंह पटेल,विकास खंड अधिकारी बृजेश अस्थाना, एड़ीओ पंचायत अधिकारी उमेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद सिंह मंत्री, अरविंद कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिथिलेश सिंह, शिवशंकर सिंह के अलावा सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधि शामिल रहे संचालन प्रतिभा सिंह सहायक अध्यापक द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: मौतशाला बन गई जलालाबाद की गौशाला
Next: मुख्य चिकित्साधिकारी देश दीपक पाल ने किया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण

संबंधित खबरें

IMG-20260428-WA0021
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, भावुक माहौल में दी गई विदाई

संतोष शर्मा 28-04-2026
VID-20260428-WA0018
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कटरिया गांव घटना पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने अफवाहों से बचने की अपील

संतोष शर्मा 28-04-2026
khabarimg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसडीएम के आश्वासन पर थमा बार का आंदोलन, धरना फिलहाल स्थगित

संतोष शर्मा 27-04-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.