Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

दिव्‍यांग शादी-विवाह प्रोत्‍साहन पुरस्‍कार के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी

विशेष संवाददाता 14-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 सरकार की महत्वपूर्ण योजना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कराने के साथ ही दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण/ संचालन योजना, दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन, यू0डी0आई0डी0 कार्ड, फैमिलि आई0डी0 संबंधी जानकारी एवं करेक्टिव ‘‘सर्जरी‘‘ कराने हेतु चिन्हांकन एवं दिव्यांग पेंशन योजना अन्तर्गत आधार अथेन्टिकेशन कराये जाने हेतु प्रचार- प्रसार किया जाना है।

शिविर में दिव्यांगजन अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों यथा दिव्यांग पत्र, आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 एवं शहरी क्षेत्र में 56460)/निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाईल नम्बर आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण विकास खण्डवार निम्नलिखित तिथियों में प्रातः 11.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक करायेंगे, जिससे दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्मिक उपलब्ध रहेंगे। शिविर दिनांक 17.02.2025 को वि0ख0 जखनियॉ, सादात, मनिहारी, का वि0ख0 जखनियॉ में, 18.02.2025 वि0ख0 भदौरा, जमानियॉ, रेवतीपुर का वि0ख0 जमानियॉ में, 19.02.2025 को वि0ख0 मरदह, कासिमाबाद, बाराचवर का वि0ख0 कासिमाबाद में, 20.02.’2025 को वि0ख0 मोहम्मदाबार, भावरकोल का वि0ख0 मोहम्मदाबार में 21.02.2025 को वि0ख0 सदर, करण्डा, विरनों का वि0ख0 सदर में एवं 22.02.2025 को वि0ख0 देवकली, सैदपुर का वि0ख0 सैदपुर में आयोजित किया जायेगा। जिसमें सहयोगी कर्मचारी विभाग द्वारा नामित कार्मिक एवं समाज कल्याण सुपरवाइजर/ए0डी0ओ0,एस0के0 रहेंगे। शिविर कार्यक्रम के नोडल सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी रहेंगे। एजेण्डा- चिकित्साकीय टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करना तथा उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण की स्वीकृति संबंधित कार्यवाही की जायेगी, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण(यथा ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, वाकर, ब्लाइंड स्टीक, कुष्ठ रोग से हुए दिव्यांग को लेप्रोसी किट करेक्टिव सर्जरी, कृत्रिम हाथ/पैर) हेतु चिन्हांकन कर सूचीबद्ध करने की कार्यावाही सुनिश्चित कि जायेगी। विभाग की अन्य योजनाओं के साथ दिव्यांगजनों की यू0डी0आई0डी0कार्ड, फैमिलि आई0डी0 बनवाने हेतु आनलाइन करने हेतु संबंधित प्रपत्र प्राप्त करना। दिव्यांग पेंशन योजनार्न्तगत आधार अथेन्टिकेशन कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Post navigation

Previous: ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर, ट्रेलर का ड्राईवर घायल
Next: प्रचार-प्रसार जरूरी

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.