Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑनलाइन शोध मौखिकी प्रो.शास्त्री ने कराया संपन्न

विशेष संवाददाता 12-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
026

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के आचार्य एवं अध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय की विद्या वारिधि उपाधि की ऑनलाइन मौखिकी शुक्रवार को पूर्वाह्न संपन्न कराया।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयुक्त महाविद्यालय हंसराज कॉलेज दिल्ली की हिंदी विभाग की आचार्य प्रो राजमोहिनी सागर के निर्देशन में “मतिराम और पद्माकर की काव्यभाषा का तुलनात्मक अध्ययन” शीर्षक से लवलेश कुमार द्वारा प्रस्तुत शोध प्रबंध की मूल्यांकन आख्या वाह्य परीक्षक के रूप में प्रो शास्त्री ने मार्च के अंतिम सप्ताह में सम्मिट किया था। कुलपति दिल्ली विश्वविद्यालय ने मौखिकी के लिए प्रो शास्त्री को मौखिकी हेतु नामित किया था जिसे आज शुक्रवार को उन्होंने सम्पन्न कराया।
शोधार्थी लवलेश कुमार ने शोध प्रबंध के सापेक्ष परीक्षक द्वारा पूंछे गए सभी प्रश्नों यथा शीर्षक चयन की पृष्ठभूमि, प्रयुक्त शोध प्रविधि, पाठ योजना, कविवर मतिराम और पद्माकर का रचनाकाल, भाषाई वैविध्य का कारण, तुलनात्मक अध्ययन के लाभ, रीतिकालीन साहित्य के चयन का उद्देश्य और इस शोध की उपादेयता सहित शोध में आपने नया क्या किया जैसे सभी प्रश्नों का शोधार्थी ने संतोषजनक उत्तर दिया। सफल मौखिकी के आधार पर प्रो शास्त्री ने अनुसंधित्सु लवलेश कुमार को दिल्ली विश्वविद्यालय की पी-एच.डी.हिंदी की उपाधि प्रदान किए जाने की सहर्ष संस्तुति की। ऑनलाइन मौखिकी में दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली की हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो सुधा सिंह शोध निर्देशक प्रो राजमोहिनी सागर शोधार्थी लवलेश कुमार एवं तकनीकि सहयोग हेतु कनुप्रिया जी जुड़ी रहीं। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विदाई समारोह में शिक्षार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई
Next: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय परिवार द्वारा छात्र को दी गई साइकिल..

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.