
जमानियां । हेतिमपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में धान की खरीदारी शुरू हो गई।
बता दे कि एसडीएम अभिषेक कुमार के नेतृत्व में धान खरीदी की शुरुआत हो गई वही हेतिमपुर स्थित क्रय केंद्र में धान बेचने आए किसानों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। खरीदी केंद्रों में पहले दिन धान की खरीदी हुई। वहीं खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा की पूजा अर्चना कर धान तौलाई भी शुरू की गई। व जिलाधिकारी के नेतृत्व में विपणन अधिकारी आशुतोष चौरसिया ने क्षेत्र के बघरी निवासी नंद जी से धान क्रय केंद्र पर 8 कुंतल धान की खरीदी की। और बताया की क्षेत्र में धीरे धीरे धान की कटाई शुरू हो गई है. क्षेत्रीय किसानों से अपील है की अपना धान को बेचने के लिए केंद्र पर पहुंचे। पूरी व्यवाथा के साथ केंद्र के कर्मी खरीदारी के लिए मौजूद है। इसके साथ ही केंद्र पर किसानों की धान खरीदने के लिए कोई समस्या नहीं होगी। जो उचित होगा उसी के मुताबिक खरीद होगी। उक्त मौके पर रितेश कुमार सिंह, एएमओ (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी), अजय कुमार शुक्ला, विपणन निरीक्षक सहित धान क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।


