
गहमर(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर रविवार को पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी कांत उपाध्याय के अध्यक्षता में देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती मनाया गया।
उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मोहम्मद याहिया खाँ ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आधुनिक भारत के निर्माता थे। आज आवश्यकता इस बात की है कि पंडित नेहरू के बताए हुए रास्ते पर देश चले तो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज उनकी जयंती पर नमन करता हूं सलाम करता हूं उनको याद करता हूं आजादी से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यकाल को याद करें तो हमेशा पंडित जवाहरलाल नेहरु याद किए जाएंगे। उक्त मौके पर मुख्य रूप से बाल्मिक सिंह गहमरी, इरफान खान, विमलेश सिंह, शिवनाथ रावत पायलट, वीरेंद्र राम, सरफराज खान आदि मौजूद रहे और चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन विमलेश सिंह गहमरी ने किया।