Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

जन जागृति अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

ब्यूरो 04-08-2021
IMG-20210804-WA0088

गाजीपुर। यूथ रूलर एंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के जन जागृति अभियान के तीसरे दिन बुद्धवार को करंडा ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों में पौधरोपण किया गया। फाउंडेशन के इस अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब गाजीपुर, रोटरेक्ट क्लब गाजीपुर, क्रिकेट परफॉरमेंस सेण्टर गाजीपुर तथा एवीएस जिम ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

वृक्षारोपण अभियान को लेकर फाउंडेशन के चीफ मेंटर संजय राय “शेरपुरिया” ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की ओर से बताए गए सतत विकास के 17 संकेतकों को केंद्र में रख कर फाउंडेशन अपनी कार्य योजनाएं बना रही है।साल 2030 तक हमें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के संकेतकों को आधार पर ही विकास से जुड़ी योजनाओं को क्रियान्वित करना होगा।पर्यावरण जागरूकता के मकसद से फाउंडेशन ने जन जागृति अभियान के तहत अलग-अलग संस्थाओं को शामिल करके करीब 40 लाख वृक्षों को लगाने का लक्ष्य रखा है।श्री राय ने यह भी बताया कि लोगों को हर काम के लिए सरकार पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।वृक्षारोपण के अभियान को हम जन-भागीदारी से सफल बनाएंगे।

बुधवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत सिंचाई विभाग चौराहे से फाउंडेशन के चीफ मेंटर संजय राय “शेरपुरिया” , संजीव कुमार सिंह, डॉ जे०के० यादव, डॉ० यू० सी० राय, शाश्वत ब्रिजेन्द्र राय ,सतीश राय, यादवेंद्र सिंह आदि ने जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।जागरूकता रैली में फाउंडेशन की तरह से खास तौर पर निर्मित एलईडी वैन/डिस्प्ले वैन को शामिल किया गया है।इन वैन्स के जरिए लोगों को फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गयी।

बुधवार को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जे०के० यादव, जीशान जिया, संतोष वर्मा, डॉ यूसी राय, डॉ० राजकुमार चौबे, संजर नासिर, अजय सर्राफ शाश्वत सिंह, संजय राय, रंजन सिंह ,कम्देश्वर सिंह, रोशन विश्वकर्मा, शुभम रस्तोगी, आकाश वर्मा ,गोपाल जी वर्मा, यादवेन्द्र सिंह, डॉ० सतीश राय, विकास एवं अभिषेक साथ ही आसपास के स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: निर्माण कार्य में विलम्ब होने पर सम्बन्धित सचिव का रूकेगा वेतन-डीएम
Next: राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति न होने पर होगी कार्यवाई-डीएम

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.